Add parallel Print Page Options

18 जब येरेद एक सौ बासठ वर्ष का हुआ तो उसे हनोक नाम का पुत्र पैदा हुआ। 19 हनोक के जन्म के बाद येरेद आठ सौ वर्ष जीवित रहा। इन दिनों में उसे दूसरे पुत्र और पुत्रियाँ पैदा हुईं। 20 इस तरह येरेद पूरे नौ सौ बांसठ वर्ष जीवित रहा, तब वह मरा।

21 जब हनोक पैंसठ वर्ष का हुआ, उसे मतूशेलह नाम का पुत्र पैदा हुआ। 22 मतूशेलह के जन्म के बाद हनोक परमेश्वर के साथ तीन सौ वर्ष रहा। इन दिनों उसके दूसरे पुत्र पुत्रियाँ पैदा हुईं। 23 इस तरह हनोक पूरे तीन सौ पैंसठ वर्ष जीवित रहा। 24 एक दिन हनोक परमेश्वर के साथ चल रहा था[a] और गायब हो गया क्योंकि परमेश्वर ने उसे उठा लिया।

Read full chapter

Footnotes

  1. 5:24 हनोक … रहा था शाब्दिक “हनोक परमेश्वर के साथ साथ चलता था।”