Add parallel Print Page Options

इसलिए इस प्रकार प्रार्थना करो:

‘स्वर्ग धाम में हमारे पिता,
    तेरा नाम पवित्र रहे।
10 जगत में तेरा राज्य आए।
    तेरी इच्छा जैसे स्वर्ग में पूरी होती है वैसे ही पृथ्वी पर भी पूरी हो।
11 दिन प्रतिदिन का आहार तू आज हमें दे।
12 अपराधों को क्षमा दान कर
    जैसे हमने अपने अपराधी क्षमा किये।
13 हमें परीक्षा में न ला
    परन्तु बुराई से बचा।’[a]

Read full chapter

Footnotes

  1. 6:13 कुछ यूनानी प्रतियों में यह भाग जोड़ा गया है: “क्योंकि राज्य और पराक्रम और महिमा सदा तेरे ही हैं। आमीन।”