मत्तियाह 12:43-45
Saral Hindi Bible
43 “जब दुष्टात्मा किसी व्यक्ति में से बाहर आ जाती है, वह निवास-स्थान की खोज में सूखे स्थानों में फिरती है, किन्तु उसे निवास-स्थान प्राप्त नहीं हो पाता. 44 तब वह सोचती है कि मैं जिस निवास-स्थान को छोड़ कर आयी थी, वहीं लौट जाऊँ. वह वहाँ लौट कर उसे खाली, साफ़ और सुथरा पाती है. 45 तब वह जा कर अपने से अधिक बुरे सात आत्मा और ले आती है और वे सब उस व्यक्ति में प्रवेश कर उसमें अपनी घर बना लेती हैं. तब उस व्यक्ति की स्थिति पहले से खराब हो जाती है. यही स्थिति होगी इस दुष्ट पीढ़ी की भी.”
Read full chapter
मत्ती 12:43-45
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
लोगों में शैतान
(लूका 11:24-26)
43 “जब कोई दुष्टात्मा किसी व्यक्ति को छोड़ती है तो वह आराम की खोज में सूखी धरती ढूँढती फिरती है, किन्तु वह उसे मिल नहीं पाती। 44 तब वह कहती है कि जिस घर को मैंने छोड़ा था, मैं फिर वहीं लौट जाऊँगी। सो वह लौटती है और उसे अब तक खाली, साफ सुथरा तथा सजा-सँवरा पाती है। 45 फिर वह लौटती है और अपने साथ सात और दुष्टात्माओं को लाती है जो उससे भी बुरी होती हैं। फिर वे सब आकर वहाँ रहने लगती हैं। और उस व्यक्ति की दशा पहले से भी अधिक भयानक हो जाती है। आज की इस बुरी पीढ़ी के लोगों की दशा भी ऐसी ही होगी।”
Read full chapterNew Testament, Saral Hindi Bible (नए करार, सरल हिन्दी बाइबल) Copyright © 1978, 2009, 2016 by Biblica, Inc.® All rights reserved worldwide.
© 1995, 2010 Bible League International