Font Size
लैव्यव्यवस्था 5:11-13
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
लैव्यव्यवस्था 5:11-13
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
11 “यदि कोई व्यक्ति दो फाख्ता या दो कबूतर भेंट चढ़ाने में असमर्थ हो तो उसे एपा का दसवाँ भाग[a] महीन आटा लाना चाहिए। यह उसकी दोषबलि होगी। उस व्यक्ति को आटे पर तेल नहीं डालना चाहिए। उसे इस पर लोबान नहीं रखना चाहिए क्यों यह दोषबलि है। 12 व्यक्ति को आटा याजक के पास लाना चाहिए। याजक इसमें से मुट्ठी भर आटा निकालेगा। यह स्मृति भेंट होगी। याजक यहोवा को आग द्वारा दी गई भेंट पर वेदी के ऊपर आटे को जलाएगा। यह दोषबलि है। 13 इस प्रकार याजक व्यक्ति के अपराधों के लिए भुगतान करेगा और यहोवा उस व्यक्ति को क्षमा करेगा। बची हुई दोषबलि याजक की वैसे ही होगी जैसे अन्नबलि होती है।”
Read full chapterFootnotes
- 5:11 एपा का दसवां भाग अर्थात् लगभग बराबर दो लीटर।
Hindi Bible: Easy-to-Read Version (ERV-HI)
© 1995, 2010 Bible League International