Add parallel Print Page Options

यरूशलेम की पुत्रियों को उसको उत्तर

10 मेरा प्रियतम गौरवर्ण और तेजस्वी है।
    वह दसियों हजार पुरुषों में सर्वोत्तम है।
11 उसका माथा शुद्ध सोने सा,
    उसके घुँघराले केश कौवे से काले अति सुन्दर हैं।
12 ऐसी उसकी आँखे है जैसे जल धार के किनारे कबूतर बैठे हों।
    उसकी आँखें दूध में नहाये कबूतर जैसी हैं।
    उसकी आँखें ऐसी हैं जैसे रत्न जड़े हों।

Read full chapter