Add parallel Print Page Options

यहाँ तक कि उनका सर्वोच्च काँटों की झाड़ी सा होता है।
    यहाँ तक कि उनका सर्वाच्च काँटों की झाड़ी से अधिक टेढ़ा होता है।

दण्ड का दिन आ रहा है

तुम्हारे नबियों ने कहा था कि यह दिन आयेगा
    और तुम्हारे रखवालों का दिन आ पहुँचा है।
अब तुमको दण्ड दिया जायेगा!
    तुम्हारी मति बिगड़ जायेगा!
तुम अपने पड़ोसी का भरोसा मत करो!
    तुम मित्र का भरोसा मत करो!
अपनी पत्नी तक से
    खुलकर बात मत करो!
व्यक्ति के अपने ही घर के लोग उसके शत्रु हो जायेंगे।
    पुत्र अपने पिता का आदर नहीं करेगा।
पुत्री अपनी माँ के विरूद्ध हो जायेगी।
    बहू अपने सास के विरूद्ध हो जायेगी।

Read full chapter